पीलीभीत, जनवरी 7 -- पूरनपुर। जोगराजपुर के सेहरामऊ रेलवे स्टेशन परिसर में दर्जनों दुकानें लगी हुई हैं। परिसर खाली करने के लिए रेलवे ने दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। जानकारी लगते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। पूरनपुर -मैलानी रेल प्रखंड पर मौजूद सेहरामऊ रेलवे स्टेशन परिसर में बाजार की तरफ लगभग डेढ़ सौ दुकानें लग रहीं हैं। इन दुकानों को रेलवे ने ठेके के तहत आंवटित किया है। इनका किराया भी लिया जाता है। दुकानदार रेलवे की इस जमीन पर दुकान चलाकर अपनी रोजी रोटी कमाते हैं। चर्चा है कि सेहरामऊ रेलवे स्टेशन परिसर में निर्माण कार्य कराया जाना है। इसके लिए दुकानों को हटाया जाएगा। इसके लिए ठेके के अंर्तगत दुकानें लगाने वाले दुकानदारों के नोटिस जारी किए गए हैं। जब इसकी जानकारी दुकानदारों को लगी तो उनमें खलबली मच गई। हांलाकि यह नोटिस अभी तक किसी द...