झांसी, दिसम्बर 31 -- झांसी। मंडल रेल प्रबंधक झांसी अनिरुद्ध कुमार के आदेश पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में झांसी मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित रूप से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जांच के दौरान कुल लगभग 1466 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे नियमानुसार 9,78,720 नगदी जुर्माना की राजस्व वसूली की गई। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा रेलवे के नियमों का पालन करें। भविष्य में भी इस प्रकार के टिकट जांच अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, जिससे अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...