चक्रधरपुर, फरवरी 14 -- रेलवे ने बंद किया पश्चिमी केबिन से होकर स्टेशन जाने वाला रास्ता -दीवार फांद कर लोगों का आवागमन जारी -द्वितीय प्रवेश द्वार न खुलने तक सड़क बंद न करने की मांग -महिलाएं भी दीवारफांद कर जा रही है स्टेशन -रेलवे का तर्क सुरक्षा दृष्टिकोण से किया गया रास्ता बंद चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के पोर्टरखोली पश्चिमी केबिन से होकर स्टेशन को प्रवेश करने वाले रास्ते को रेलवे ने शुक्रवार को बंद कर दिया। इस रास्ते को बंद कर दिए जाने से लोगों में रोष देखा गया। शुक्रवार को रेलवे अधिकारियों की उपस्थिति में पश्चिमी केबिन से होकर स्टेशन जाने वाले रास्ते में जालीदार दरवाजा लगा कर उसे पूर्ण रुप से बंद कर दिया गया। जिससे बाजार और रेलवे कॉलोनी क्षेत्र से स्टेशन या डीआरएम कार्यालय की और जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना कर...