बगहा, मार्च 21 -- बगहा। गुरुवार को बगहा रेलवे स्टेशन परिसर सहित आस पास की रेलवे भूमि पर अवैध तरीके से झुग्गी झोपडी, ठेला लगाने वाले अतिक्रमणकारियों से रेलवे की भूमि की मुक्त कराया गया। आरपीएफ प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गुरुवार को अभियान चलाकर दो दर्जन से अधिक दुकानों को रेल भूमि से हटाया गया। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि 18 मार्च को रेल प्रशासन की ओर से रेलवे की भूमि पर अवैध कब्जा जमाने वाले 5 दर्जन दुकानदारों को रेलवे ने नोटिस निर्गत किया था एवं बुधवार तक अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया गया था। लेकिन समय बीत जाने के बाद भी अतिक्रमणकारियों के द्वारा अतिक्रमण को नहीं हटाया। जिसके बाद गुरुवार को रेल प्रशासन द्वारा बल पूर्वक अतिक्रमण हटाया गया। गौरतलब हो कि बुधवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति के द्वारा बगहा रेलवे स्टेशन का आवश्यक नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.