फतेहपुर, फरवरी 19 -- रेलवे ने दिव्यांगों को रोजगार से जोड़ने का तानाबाना बुनना शुरू कर दिया है। करीब आधा दर्जन दिव्यांगों को एटीवीएम मशीन के साथ ही रेलवे की पूछताछ के माध्यम से दिव्यांग रोजगार से जुड़ सकेंगे। उन्हें बकायदे रेलवे में फार्म भरना होगा, हालांकि इन दिव्यांगों को रेलवे कर्मचारियों की भांति अन्य सुविधाएं प्रदान नहीं की जाएंगी। पूर्व में एटीवीएम (ऑटो टिकट वेंडिंग मशीन) मशीन रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारियों को प्रदान की जा रही थी, लेकिन अन्य लोगों को भी इस योजना से जोड़ना शुरू कर दिया है। इस क्रम में रेलवे ने अब दिव्यांगो को रोजगार दिए जाने का निर्णय लिया है। सीएमआई महेंद्र गुप्ता ने बताया कि एटीवीएम के लिए ऐसे छह दिव्यांगों की भर्ती की जाएगी जिनका सार्टिफिकेट स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किया गया है। उन्हें आठ-आठ घंटे के लिए दो एटीवीएम ...