बदायूं, अप्रैल 9 -- उझानी, संवाददाता। वितरोई से मानपुर नगरिया के बीच रेलवे ट्रैक की मरम्मत के चलते दूसरे दिन भी सुबह 9:20 से दोपहर 12:20 बजे तक 3 घंटे का ब्लाक रहा। बरेली सिटी से कासगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन तीन घंटे लेट रही। वहीं कासगंज-बरेली पैसेंजर भी कासगंज स्टेशन से 40 मिनट देरी से छूट सकी। जिससे ट्रेन में सवार यात्री परेशान रहे। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बरेली सिटी से चलने वाली ट्रेन संख्या 55328 तय समय पर बरेली से चलने के बाद वितरोई मानपुर नगरिया के मध्य रेलवे ट्रैक की मरम्मत के चलते बदायूं-उझानी और वितरोई रेलवे स्टेशन पर एक-एक घंटे तक रोकी गई। उझानी स्टेशन पर ट्रेन 9.11 बजे के स्थान पर एक घंटे बिलंब से पहुंची यहां से ट्रेन एक घंटा रोकने के बाद 11.17 बजे रवाना होकर वितरोई स्टेशन पहुंची यहां भी ट्रेन को एक घंटे तक रोक लिया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.