मिर्जापुर, दिसम्बर 17 -- कैलहट, मिर्जापुर l रेलवे ट्रैक पार करते समय मंगलवार की देर शाम को ट्रेन की चपेट में आने से 56 वर्षीय कृष्णावती पत्नी गौरी शंकर निवासी कैलहट की दर्दनाक मौत हो गई। कृष्णावती शाम कैलहट गांव स्थित घर से कैलहट बाजार से लगभग शाम सात बजे सामान लेकर घर लौट रही थी। रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आगई l हादसे में कृष्णावती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पति खेतीबाड़ी का कार्य करते हैं। मृतक को एक पुत्र है। कृष्णावती के मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर जैसे वज्रपात हो गया l बेटे और पति का रो-रो कर बुरा हाल हो गया हैं। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेलवे अंडरपास से कृष्णावती गई होती तो उसकी मौत नहीं होती l यही नहीं जल्दबाजी के कारण आम लोगों के साथ स्कूल के बच्चे भी अंडर पास से न जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.