समस्तीपुर, फरवरी 11 -- विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र के हाजीपुर बछवाड़ा रेलखंड पर गुरुवार की सुबह विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर पूरब रेल ट्रेक पर मिली एक विवाहिता व एक बच्चे के शव की पहचान छह दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हो पायी है। इससे इलाके में लोगों के बीच भय व दहशत बना है। ज्ञात हो की घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों के अलावा पुलिस मौके पर पहुंच कर पहचान का प्रयास की लेकिन अभी तक दोनों लाश की पहचान नहीं की जा सकी है। लोग कयास लगा रहे हैं कि कहीं दूसरे जगह हत्या कर लाश को यहां फेंक दिया गया होगा। उधर, थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया की महिला व बच्चे की लाश की पहचान का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी तक पहचान नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.