भदोही, जनवरी 8 -- भदोही, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर मैदान के पास मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला था। बुधवार को परिजनों ने कारपेट सिटी पुलिस चौकी पहुंच कर मृतक की पहचान 25 वर्षीय प्रद्मुन गिरी के रूप में की। बता दें कि उक्त मैदान के पास मंगलवार को युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। लापता युवक को खोजते हुए स्वजन शहर के कारपेट सिटी पुलिस चौकी पहुंचे। जहां पर युवक की पहचान प्रद्मुन गिरी पुत्र काशीनाथ निवासी सेवापुर कुकरौठी के रूप में किया गया। युवक की शादी नहीं हुई थी। वह मुंबई में रहकर कोई काम करते थे। जवान बेटे की मौत के बाद स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक बुंदेलखंड एक्सप्रेस की जद में आने से युवक की मौत हुई थी।

हिंदी हिन्द...