लातेहार, अप्रैल 17 -- चंदवा प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत टोरी-लोहरदगा-रांची रेलखंड पर देवनद के समीप रेलवे ट्रैक पर मिली युवती की शव मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने युवती के दोस्त अनुप उरांव पिता स्व जगेश्वर उंराव (चतरो, पुरना टोली, चंदवा) को उसके घर चतरो पूरना टोली से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि बीते 13 अप्रैल को गेरुवागढ़ा निवासी राधिका कुमारी और उसके भाई व बहन के साथ ईको पार्क घूमने गया था। इसके बाद वे दोनों राधिका के भाई बहन को घर भेजकर वहां से 27 नंबर पुल तक गए। वहां से लौटने के बाद राधिका को लोहरदगा-रांची रेल लाइन के देवनद स्थित रेलवे पुल के पास छोड़कर मैं चला गया। उसने कहा कि इसके बाद राधिका रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंची और ट्रेन की चपेट में कैसे आई, इसकी जानकारी मुझे न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.