देवरिया, जुलाई 7 -- गौरीबाजार,देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। बैतालपुर इंडियन आयल डिपो के पीछे रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस शव को शिनाख्त कराने में जुटी है। रविवार सुबह बैतालपुर इंडिया आयल डिपो के पीछे एक व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। करीब 35 वर्षीय सांवले रंग के शख्स की लंबाई पांच फीट होगी। शरीर पर केवल काला पैंट था। सिर क्षतविक्षत हो गया था। शव की पहचान नही हो सका था। पुलिस पहचान कराने में जुटी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...