सहारनपुर, दिसम्बर 10 -- घर से लापता व्यक्ति का शव बुधवार सुबह बसेड़ा के निकट रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार चौहान ने बताया कि बुधवार सुबह रेलवे स्टेशन से सूचना मिली कि बसेड़ा के निकट रेलवे ट्रैक पर एक करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का क्षत-विक्षत अवस्था में शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शव की पहचान नगली मेहनाज निवासी रामनाथ के रुप में की। रामनाथ के बड़े भाई धनंजय ने बताया कि रामनाथ करीब तीन माह से आर्थिक व मानसिक तनाव में चल रहा था। गुरुवार रात करीब 10 बजे वह मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था, रात भर घर नहीं आया काफी खोजबीन की। सुबह बसेड़ा के निकट रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...