गोंडा, मई 30 -- नवाबगंज, संवाददाता। मनकापुर-अयोध्या रेलवे ट्रैक पर कटी तिराहे के पास स्थित रेलवे क्रासिंग के निकट बुधवार की देर रात सुल्तानपुर जिले के कादीपुर निवासी बीए के छात्र की लाश मिली है। पुलिस की काफी मशक्कत के बाद मृतक छात्र की पहचान सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला राणा नगर कस्बा कादी के दुर्गेश उर्फ राहुल राय के तौर पर हुई। उधर, परिजनों ने छात्र को अगवा करने के बाद हत्या करने का अंदेशा जताया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। छात्र के पिता त्रिभुवन राय ने बताया कि उनका लड़का राहुल राय बुधवार की सुबह करीब छह बजे घर से मार्निंग वॉक के लिए निकला था। सात बजे जब उससे फोन पर बात की गई तो उसने बताया कि वह सर्रैया बाजार में है थोड़ी देर में घर आ जाएगा। दोबारा फोन करने पर उसकी मोबाइल बंद मिला। उसके बाद का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.