हरदोई, नवम्बर 22 -- कछौना। दलेलनगर रेलवे स्टेशन के निकट एक मजदूर का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा पाया गया। महेश मिश्रा ग्रीन प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूरी करता था। सूचना पर पहुंची जीआरपी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है । शनिवार की सुबह दलेलनगर होम सिग्नल के निकट लखनऊ मुरादाबाद रेल रुट के अप ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद स्थानीय जनपद के थाना टड़ियावां स्थित ग्राम लालपुर भैंसरी निवासी महेश मिश्रा के रूप में शव की शिनाख्त हुई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा नजर आया। सण्डीला जीआरपी चौकी प्रभारी सूरज कनौजिया ने बताया युवक महेश औद्योगिक क्षेत्र फेज टू स्थित ग्रीन प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूरी करता था। किसी ट्रेन की चपेट मे आने से हादसे की सम्भावना जताई जा ...