प्रयागराज, नवम्बर 27 -- प्रयागराज, संवाददाता। तेलियरगंज स्थित एनआरआईपीटी के एक छात्र का उतरांव इलाके में मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ शव मिला था। वह सुबह लगभग सात बजे कॉलेज हॉस्टल से निकला था और लगभग ढाई घंटे बाद जगतपुर रेलवे क्रासिंग के पास उसकी लाश पाई गई। छात्र के परिजनों को सोशल मीडिया के जरिए लगभग 36 घंटे बाद बुधवार शाम उसकी मौत की जानकारी हुई तो उन्होंने शव की पहचान की। छात्र के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। हंडिया में महुआतर दुमदुमा निवासी लालता प्रसाद यादव पूना में नौकरी करते हैं। उनकी पांच संतानों में इकलौता बेटा 20 वर्षीय रूपम यादव तेलियरगंज स्थित एनआरआईपीटी कॉलेज में डिप्लोमा तृतीय सेमेस्टर का छात्र था। वह कॉलेज हॉस्टल के कमरा नंबर 17 में अकेले रहता था। बुधवार से परीक्षा थी। मंगलवार सुबह लगभग सात बजे रूपम हॉस्टल ...