धनबाद, फरवरी 19 -- कतरास, प्रतिनिधि। कतरास-चंद्रपुरा रेलखंड पर डायमंड क्रांसिंग के समीप रेलवे ट्रैक पर बुधवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह करीब साढ़े आठ बजे राहगीरों ने ट्रैक पर शव देखा और इसकी सूचना स्थानीय लोगों के साथ-साथ पुलिस को दी। जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसके आधार पर मृतक की पहचान 32 वर्षीय राहुल वर्मा के रूप में की गई। वह पचगढ़ी बाजार स्थित कतरी नदी किनारे गद्दी मुहल्ला का निवासी था। बताया जाता है कि राहुल की कतरास पोस्टऑफिस के समीप आभूषण की दुकान है। जीआरपी के सब इंस्पेक्टर अर्जुन यादव ने बताया कि मृतक के चाचा दिलीप भारती के लिखित आवेदन पर यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.