मथुरा, जनवरी 1 -- दिल्ली में तैनात आरएएफ के जवान का शव रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में पड़ा मिला। जीआरपी ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक को बुधवार की रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि आगरा एंड के आउटर पर किसी युवक का शव दो हिस्सों में कटा पड़ा है। इस सूचना पर जीआरपी थाने पर तैनात उप निरीक्षक विवेक व सिपाही इंद्रजीत मौके पर पहुंचे। उप निरीक्षक व सिपाही ने शव को रेलवे ट्रैक से हटवाकर किनारे किया। शव के निकट ही एक मोबाइल फोन टूटा पड़ा था। उप निरीक्षक ने टूटे मोबाइल फोन से सिम निकाल कर उसे अपने मोबाइल फोन में डालकर शव की पहचान के प्रयास शुरू किए। इसी आधार पर शव की पहचान 25 वर्षीय बोरा सत्यनारायना पुत्र बोरा नागा राजू निवासी मकान नम्बर 5-101, ग्राम बोन्दादेपेट, तालुक कल्ला जिला पश्चिम गोदावरी...