प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर शनिवार को भोर में लोको पायलट की सतर्कता से मालगाड़ी हादसे का शिकार होने से बच गई। रेलवे ट्रैक पर रखा लोहे का खंभा देखकर पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोक दी। आननफानन में ट्रैक से खंभा हटाकर मालगाड़ी को रवाना किया गया। आरपीएफ में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। फाफामऊ-अटरामपुर रेलखंड में गद्दोपुर ज्ञानकुंज कॉलोनी के सामने रेलवे ट्रैक पर किसी ने सोलर लाइट का खंभा रख दिया था। शनिवार की भोर लगभग चार बजे ऊंचाहार की ओर से मालगाड़ी जा रही थी। लोको पायलट संजय शर्मा की नजर रेलवे लाइन पर रखे लोहे के खंभे पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोकी। इसके बाद लखनऊ मंडल के कंट्रोल रूम को फोन कर सूचना दी। ट्रेन मैनेजर प्रवीण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.