गंगापार, फरवरी 22 -- करछना के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत गालुवाबाद रेलवे ओवरब्रिज के समीप शनिवार शाम रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना 22 फरवरी 2026 को लगभग पांच बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है। आसपास एकत्र लोगों से पूछताछ के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...