मिर्जापुर, फरवरी 14 -- मिर्जापुर, संवाददाता चुनार रेलवे स्टेशन यार्ड के पास रेलवे ट्रैक पर शनिवार की सुबह अज्ञात वृद्ध का शव मिला। पुलिस शव कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई है। चुनार जीआरपी चौकी प्रभारी रमाशंकर यादव ने बताया कि सुबह चुनार रेलवे स्टेशन के यार्ड पोल संख्या 704/1043 के पास एक अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आस-पास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। प्रथम दृष्टया किसी ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत प्रतीत हो रहा है। मृत वृद्ध के पास कोई कागजात नहीं मिले हैं। जिससे उसकी पहचान हो सके। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव की पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कर...