मिर्जापुर, जून 23 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद l चुनार कोतवाली क्षेत्र के समसपुर स्थित एपेक्स हॉस्पिटल के सामने रेलवे ट्रैक के पास 55 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई l घटना रविवार रात की बताई जा रही है । सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक की तरफ गए स्थानीय लोगों ने क्षत विक्षत शव को देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी l मौके पर पहुंची चुनार पुलिस शव की पहचाना कराने की प्रयास कर रही है l वृद्ध सफेद शर्ट नीला लोवर पहना हुआ है l शव मिलने की खबर पर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई l लोगों ने शव का पहचान करने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.