कानपुर, फरवरी 20 -- सरसौल। महाराजपुर और नर्वल में रेलवे ट्रैक के किनारे युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस एक युवक की पहचान कर सकी, दूसरे युवक की पहचान के लिए पुलिस जुटी है। महाराजपुर के करबिगवां रेलवे ट्रैक के पास शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान फतेहपुर के औंग शादीपुर गांव निवासी 16 वर्षीय शिवेश पासवान के रूप में की। पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक मानसिक विक्षप्त था और करबिगवां गांव में ही टहलता था। आशंका है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई। वहीं दूसरा शव नर्वल के सूबेदारखेड़ा में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। नर्वल थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पाल ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। आशंका है कि ट्रेन से...