मिर्जापुर, मई 15 -- चुनार। कोतवाली क्षेत्र के जमुई अंडर पास के आगे अप लाइन पर बुधवार की रात अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार जमुई अंडर पास के आगे पोल संख्या 699/23 के पास लगभग 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई है। सामान्य कद काठी के व्यक्ति के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी पर ममता लिखा है। नीले कलर का जींस पैंट, कार्बन ब्लैक टी शर्ट, सफेद बनियान, नीला अंडरवीयर व नीला मोजा पहना है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि ट्रेन से गिरकर अज्ञात व्यक्ति कि मौत हुई है। विधिक कार्यवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.