सहरसा, मार्च 30 -- सलखुआ, एक संवाददाता। सहरसा-मानसी रेलखंड के सिमरी बख्तियारपुर और कोपरिया स्टेशन के बीच एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की जुटी भीड़ ने सलखुआ थाना पुलिस को इस घटना की सूचना दी, सूचना मिलते ही सलखुआ थाना के एसआई कृष्णा प्रसाद यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को गोरगामा - मोबारकपुर के बीच रेलवे पोल संख्या 22/6 के पास झाड़ी से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आसपास के गांव और थानों को मामले की जानकारी देकर पहचान के प्रयास में जुटी है। महिला की उम्र करीबन 25 -30 साल बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने महिला की पहचान नहीं होने की बात कही। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि गला घोंटकर हत्या की गई है फिर शव को झाड़ी में फेंक दिया। शव झाड़ी के पास गड्ढे में मिला। वहीं कुछ लोगों का कहना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.