शाहजहांपुर, फरवरी 16 -- अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ मंच एवं अटेवा प्रीमियर लीग कमेटी के तत्वावधान में आयोजित अटेवा प्रीमियर लीग - 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन रविवार को भव्य रूप से संपन्न हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी संजय गुप्ता ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच पशुपालन विभाग और क्रिकेट रेलवे एक्सप्रेस के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पशुपालन विभाग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 86 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे एक्सप्रेस की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए छठे ओवर में ही मुकाबला जीत लिया। रेलवे टीम की ओर से जनार्दन ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने नाबाद 17 रन बनाए तथा गेंदबाजी में चार विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषि...