साहिबगंज, फरवरी 8 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि । बरहरवा आरपीएफ की टीम ने तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन के पीआरएस काउंटर पर दलाली की गतिविधियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान बुकिंग काउंटर के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते पाए गए। संदेह पर टीम ने पीआरएस काउंटर संख्या एक के सामने दोनों युवकों को हिरासत में लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि तलाशी के दौरान तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के साहिब अंसारी के पास से एक लाइव तत्काल सेवा रेलवे आरक्षण टिकट बरामद किया गया। इसकी कीमत 5320 रुपये बताई गई। एक पुराना व इस्तेमाल किया हुआ मोबाइल फोन, दो खाली रेलवे आरक्षण/रद्दीकरण अनुरोध फॉर्म तथा 300 रुपये नकद भी जब्त किए गए। वहीं दूसरे युवक तालझाड़ी थाना क्षेत्र के आनंद तुरी की तलाशी में एक लाइव प्रीमियम तत्काल सेवा रेलवे आरक्षण टिकट मिला। उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.