हाजीपुर, जनवरी 15 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता रेलवे पुलिस के द्वारा सराय रेलवे स्टेशन पर से रेलवे टिकट के अवैध कारोबार करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सराय थाना क्षेत्र के मिर्चा प्रबोधी गांव निवासी नंद प्रसाद गुप्ता के 40 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार गुप्ता बताया गया। रेलवे पुलिस ने मुकेश कुमार गुप्ता के पास से गाड़ी संख्या 12296 दानापुर से बेंगलुरु के लिए चार यात्रियों का शयनयान श्रेणी के तत्काल टिकट जिसका मूल्य 4750 पीएनआर 682-6342307 तथा दो खाली रिजर्वेशन मांग पर्ची बरामद किया है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...