मुजफ्फरनगर, दिसम्बर 15 -- यूपी के मुजफ्फरनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां रेलवे स्टेशन परिसर स्थित टावर पर रविवार को भाकियू टिकैत का एक कार्यकर्ता चढ़ गया और पांच घंटे धरने पर रहा। आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला अजय पंडित ने यह अजब-गजब धरना देकर निजी कॉलोनी की जांच और प्रदूषण करने वालों पर कार्रवाई की मांग उठाई। युवक के टावर पर चढ़ने के कारण प्रशासनिक अधिकारियों की नींद उड़ी रही। शाम को नीचे उतर पर आरपीएफ ने उसे हिरासत में लेकर चालान कर दिया। वहीं, सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। शहर की आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला अजय पंडित भाकियू टिकैत में कार्यकर्ता है। रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह रेलवे टावर पर चढ़ गया। सूचना खुफिया विभाग को मिली तो नई मंडी कोतवाल ब्रिजेश सिंह टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने ...