मैनपुरी, दिसम्बर 21 -- भोगांव। उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता एवं परियोजना अधिकारी राजीव श्रीवास्तव ने एसडीएम संध्या शर्मा को पत्र लिखकर एक महत्वाकांक्षी रेलवे परियोजना में सहयोग की अपील की है। बताया कि भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा ग्राम खरा में राष्ट्रहित एवं जनहित में टावर संख्या एपी 22 लगाया जाना है। रेलवे विभाग ने टावर निर्माण कार्य को समय पर और बाधा मुक्त संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक सहयोग सुनिश्चित किया है। कार्यदायी संस्था मैसर्स गायत्री गंगा कंस्ट्रक्शन ने टावर निर्माण का कार्य शुरू किया, लेकिन खेत मालिक राकेश कुमार पुत्र बाबूराम ने कार्य में बाधा उत्पन्न की। इससे निर्धारित समय में कार्य पूरा करने में अड़चन आ रही है। अभियंता ने पत्र में स्पष्ट किया कि यह परियोजना राष्ट्रहित में है और कार्य पूरा होने पर लाइन को देश के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.