मुंगेर, जनवरी 16 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि जमालपुर रेलवे के जेएसए मैदान में चल रहे रेलवे चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट पर डिप्टी सीएमई वैगन का शानदार कब्जा रहा। गुरुवार को जेएसए मैदान में खेले गए फाइनल मैच में एडीईएन ओपन लाइन बनाम डिप्टी सीएमई वैगन के बीच मुकाबला हुआ। फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय डिप्टी वैगन ने निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में ओपन लाइन ने सात विकेट खोकर 123 रन बनाए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिप्टी सीएमई वैगन की टीम ने 14.4 ओवर में ही पांच विकेट खोकर 124 रन बनाकर फाइनल मैच जीत लिया। मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शुभम कुमार को मैन ऑफ़ द मैच एवं सीरीज का पुरस्कार दिया गया। शुभम ने 23 गेंद में 32 रन तथा तीन ओवर में 28 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट भी लिए। इसके अलावा फाइनल मैच में सिंटू एवं रवि...