नई दिल्ली, फरवरी 7 -- भारतीय रेलवे में अराजपत्रित से राजपत्रित अधिकारी बनने की तैयारी कर रहे हजारों रेलकर्मियों को झटका लगा है। रेलवे बोर्ड ने आठ मार्च को प्रस्तावित ग्रुप-बी 30 प्रतिशत एलडीसीई सेंट्रल सीबीटी परीक्षा को स्थगित कर दिया। इस संबंध में बोर्ड की संयुक्त निदेशक (स्थापना) आरती सिंह लाल ने पांच फरवरी की देर रात उत्तर मध्य रेलवे सहित सभी जोनल रेलों को आदेश जारी किया। रेलवे बोर्ड के अनुसार, मार्च माह वित्तीय वर्ष का अंतिम दौर होता है, जिसमें परिचालन, बजट और प्रशासनिक कार्यों का अत्यधिक दबाव रहता है। ऐसे में एक साथ बड़ी संख्या में कर्मचारियों को परीक्षा के लिए अवकाश देना कठिन था। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। यह भर्ती अभियान विशेष रूप से एक जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2026 के वैकेंसी साइकिल...