रांची, दिसम्बर 16 -- नामकुम, संवाददाता। नामकुम थाना क्षेत्र के चुटिया में मंगलवार को रेलवे ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अपने बहनोई की जगह परीक्षा दे रहे लालू कुमार उर्फ अनीश को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि चुटिया प्रगति पथ स्थित अरुणिमा टेक्निकल सर्विसेज परीक्षा केंद्र से लालू को पकड़ा गया। लालू गयाजी जिले के फतेहपुर, टनकुप्पा का निवासी है। वह अपने मौसेरे जीजा जवाहर कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। केंद्र के केंद्राधीक्षक रविशंकर सिंह के अनुसार, असली परीक्षार्थी जवाहर कुमार के पैन कार्ड और आधार कार्ड पर लालू कुमार ने अपनी तस्वीर चिपका रखी थी। हालांकि, बायोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन के समय जब फोटो और अंगूठे के निशान का मिलान किया गया तो उसकी तस्वीर मेल नहीं खाई। संदेह होने पर कड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.