शामली, जनवरी 12 -- थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के कस्बा जलालाबाद-गंगोह मार्ग स्थित रेलवे गेट संख्या 109 पर निर्माणाधीन अंडरपास को लेकर क्षेत्रवासियों में नाराजगी देखी जा रही है। पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस ने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम जानीपुर, सोहंजनी उमरपुर व अहमदपुर में जनसंवाद कर स्थिति पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में बने अंडरपास बरसात के समय जलभराव के कारण पूरी तरह विफल साबित हुए हैं, जिससे आम आवागमन के साथ-साथ एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसी आपात सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने अंडरपास के स्थान पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की मांग उठाई, ताकि सालभर निर्बाध यातायात सुनिश्चित हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अंडरपास ही बनाया गया तो बारिश के दौरान फिर वही समस्या दोहराई जाएगी और लोगों को भार...