जमशेदपुर, फरवरी 21 -- जमशेदपुर। मालेगांव रेलवे के ट्रेन मैनेजर अजीत नोनिया के पत्नी की बैग समेत लाखों के जेवर व हजारों रुपये एर्नाकुलम-टाटानगर एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच से चोरी हो गए। बैग में सोने की चेन, अंगूठी, बाली, मंगल सूत्र, चांदी के पायल, एक अंगूठी समेत 6 हजार रुपये नगद थे। ट्रेन मैनेजर को सीनी स्टेशन के पास बैग चोरी का पता चला। इससे टाटानगर रेल थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पश्चिम बंगाल वर्द्धमान निवासी ट्रेन मैनेजर ने रेल पुलिस को बताया कि 17 फरवरी को वह एर्नाकुलम एक्सप्रेस से टाटानगर आ रहा था। उसे आसनसोल जाना था। इधर, रेल पुलिस ट्रेन मैनेजर के बयान पर केस दर्ज कर संबंधित स्टेशन की जीआरपी में भेजने की तैयारी में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...