चक्रधरपुर, जनवरी 6 -- चक्रधरपुर। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडेय ने रेल मंत्री को पत्र लिख कर चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा की जा रही मनमानी से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन सहित रेलवे क्षेत्र को एनएच 75 ई से जोड़ने वाली सभी सड़कों को रेलवे द्वारा एक एक कर बंद कर दिया जा रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। रेलवे द्वारा एलआईसी के सामने रेलवे मैदान जाने वाले सड़क को भी लोहे की व्हील लगा कर जाम कर दिया गया है, जिस कारण लोगों को रेलवे मैदान जाने में भी काफी परेशानी हो रही है, जबकि रेलवे मैदान में बच्चे और खिलाड़ी पूर्वाभ्यास करने के लिए और बुजुर्ग मॉर्निंग और इवनिंग वॉक करने के लिए जाते थे। रेलवे के इस कदम से लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने इस मामले में रेल मंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.