लातेहार, जून 9 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के रेलवे स्पोर्ट्स क्लब के पास निर्मित सोलर जलमीनार कई महीने से खराब है। उसकी मरम्मत नहीं कराने से पानी आपूर्ति ठप है। खिलाड़ियों को काफी दिक्कत हो रही है। मनोज, संजय, विवेक आदि कई लोगों ने बताया कि रेलवे क्लब के चापानल में पाइप लगाकर सोलर जलमीनार का निर्माण लाखों रुपये से कराया गया था, लेकिन कुछ महीनों में ही जलमीनार खराब हो गई, लेकिन उसे ठीक यह कह कर नहीं कराया जा रहा है कि चापानल में अपेक्षित पानी नहीं है जिस कारण जलमीनार में पानी नही चढ़ पा रहा है। उसमें लगी सभी नल भी टूट गए हैं। पंचायत प्रतिनिधि भी इससे बेखबर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.