मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, वसं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को वित्त वर्ष 2026-27 में पूंजी व्यय के लिए रेल मंत्रालय को 2,77,830 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की। बजट आवंटन में नई रेललाइन के निर्माण और लोकोमोटिव, वैगन तथा कोच की खरीद के साथ-साथ अन्य कार्य शामिल हैं। इसके अलावा रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण के लिए राशि का प्रावधान होने से मुजफ्फरपुर रेलखंड पर आधा दर्जन से अधिक रेलवे गुमटी पर लंबित निर्माण कार्य में तेजी आएगी। इससे जाम की समस्या कम होगी। बजट में राशि का प्रावधान होने से नई रेललाइन योजनों को भी संजीवनी मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। इसमें मुजफ्फरपुर-छपरा, मुजफ्फपुर-दरभंगा, मोतीपुर-राजाट्टी और हाजीपुर-सुगौली वाया वैशाली, सरैया, पारू, साहेबगंज परियोजनाओं को लाभ मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.