उरई, फरवरी 4 -- कालपी। कालपी स्थित रेलवे क्रॉसिंग के अंडरपास में आवागमन की व्यवस्था अच्छी नहीं चल रही है। बुधवार की शाम को सामान लदा एक ट्रैक्टर ट्राली अंडरपास के बीच में फंस गई फल स्वरुप सड़क से आवागमन प्रभावित हो गया। कालपी नगर के रेलवे स्टेशन के समीप मोहल्ला रामगंज में मोहल्ला तरीबोल्दा, कचहरी कंपाउंड, इंडस्ट्रियल एरिया, गुलौली आदि ग्रामों को आने जाने के लिए अंडरपास बना हुआ है। अंडरपास की ऊंचाई बहुत कम है तथा ऊपर लोहे की रेलिंग भी लगी हुई है। जगह सकरी होने तथा ऊंचाई कम होने के कारण आए दिन वाहन फंस जाते हैं। बुधवार की शाम को कालपी बाजार से ट्रैक्टर ट्राली में दहेज का सामान लादकर ले जाते वक्त रेलवे अंडरपास में ट्रैक्टर फस गया। इस वजह से ट्राली में लगी एक लोहे की अलमारी गिरकर छतिग्रस्त हो गई और ट्रैक्टर फंस गया। ट्रैक्टर के फंसने की वजह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.