प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 22 -- प्रतापगढ़,संवाददाता। जक्ंशन के करीब जेल रोड क्रॉसिंग के पास रविवार रात अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से फाटक टूट गया। क्रॉसिंग का फाटक नहीं खुलने की वजह से करीब आधे घंटे तक जाम की वजह से राहगीरों को परेशानी हुई। मामले में जीआरपी व रेलवे की टीम ने सीसीटीवी फुटेज की खंगालने के बाद केस दर्ज करने की तैयारी की है। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के पास चौक से जगनीपुर, दिलीपुर बाजार को जाने वाली जेल रोड क्रॉसिंग के पास रविवार रात रेलवे का फाटक टूटने से जाम लग गया। बताया गया कि क्रॉसिंग को खोलते समय तेजी से बढ़ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर से फाटक टूट गया। घटना के बाद क्रॉसिंग पर करीब आधे घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। मामले को संज्ञान में लेकर जीआरपी एसओ सुमित कुमार, स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने क्रासिंग के सीसीटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.