अंबेडकर नगर, जनवरी 8 -- अम्बेडकरनगर। नगर के मध्य गांधी आश्रम के निकट रेलवे क्रासिंग बंद होने से मुरादाबाद मोहल्ले के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल बच्चों के लिए भी कठिनाई हो रही है। समाजसेवी मुराद अली ने बताया कि विगत कई वर्षों से रेलवे क्रासिंग के नीचे से अंडरपास बनवाने की मांग की जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। उन्होंने सांसद से इस समस्या का संज्ञान में लेते हुए सदन में मुद्दे को उठाने की मांग की है। रेलवे क्रासिंग बंद होने से दुकानदारों, छात्रों व मुहल्ला वालों को कठिनाई हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...