औरैया, जनवरी 28 -- अछल्दा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग संख्या 13-बी पर बुधवार को भीषण जाम लग गया। दोपहर के समय क्रासिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से हालात बेकाबू हो गए। जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2 बजकर 48 मिनट पर गेटमैन द्वारा रेलवे क्रासिंग खोली गई। क्रासिंग खुलते ही बाइक सवार और पैदल यात्री जाम के बीच किसी तरह आगे बढ़ने लगे, जबकि चार पहिया वाहनों ने जल्दबाजी में उल्टी-सीधी गाड़ियां लगा दीं, जिससे भयंकर जाम लग गया। जाम की वजह से समय पर फाटक बंद नहीं हो सका। स्थिति बिगड़ने पर आउटर पर अप लाइन में ट्रेन संख्या 12311 नेता जी एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पंकज मिश्रा और आरपीएफ के कांस्टेबल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम हटवा...