गौरीगंज, मार्च 18 -- जगदीशपुर। संवाददाता मंगलवार की भोर लगभग दो बजे लखनऊ-सुलतानपुर रेलवे ट्रैक पर निहालगढ़ के पूरे शोहरत रेलवे क्रासिंग पर फंस गए कंटेनर को टक्कर मारते हुए ट्रैक पर गुजर रही मालगाड़ी सौ मीटर दूर तक घसीटती चली गई। दुर्घटना में जहां कंटेनर के परखच्चे उड़ गए। वहीं गाड़ी से कूदने के दौरान कंटेनर का चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। अपरान्ह 1.40 बजे के बाद ट्रेनों का संचालन बहाल हुआ। डीआरएम ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। मंगलवार की भोर निहालगढ़ रेलवे स्टेशन से वाराणसी की तरफ जा रही मालगाड़ी के आने का संकेत मिलने पर पूरे शोहरत रेलवे क्रासिंग का गेटमैन आनन्द हर्षवर्धन फाटक बंद कर रहा था। इसी दौरान अयोध्या से राय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.