रायबरेली, फरवरी 19 -- ऊंचाहार संवाददाता। क्षेत्र की व्यस्त मलकाना रेलवे क्रॉसिंग इन दिनों स्कूली बच्चों और बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चल रही हैं। ट्रेन आने के चलते दिन में कई बार क्रासिंग को बंद करना पड़ता है। जिसके चलते क्रॉसिंग पर लगने वाले घंटों के जाम के कारण परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रासिंग से एक दर्जन गांव के लोगों को आवागमन रोजाना होता है। यह क्रॉसिंग क्षेत्र के 12 गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। रोजाना सुबह परीक्षा शुरू होने से पहले यहां वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। जाम में फंसे स्कूली बच्चे और परीक्षार्थी घबराए हुए नजर आते हैं, क्योंकि जरा सी भी देरी उनका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.