आगरा, जनवरी 28 -- आगरा रेल मंडल ने राजस्व वृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। आगरा मंडल में पहली बार 23,966 नग प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट स्लीपर की सफल बिक्री हुई। इससे रेलवे को Rs.85.27 लाख का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि डीआरएम गगन गोयल के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक विवेक दिवाकर के प्रभावी निर्देशन में संभव हुई है। दोनों के नेतृत्व में सामग्री प्रबंधन एवं स्क्रैप निस्तारण से संबंधित कार्यों को योजनाबद्ध, पारदर्शी एवं व्यावसायिक तरीके से संपन्न किया गया। यह उपलब्धि आगरा मंडल की कार्यकुशलता, नवाचार एवं संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन को दर्शाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.