गिरडीह, मार्च 4 -- संदीप तर्वे , सरिया। सरिया का हज़ारीबाग रोड स्टेशन धनबाद रेल मंडल में कोडरमा व पारसनाथ के बाद तीसरा सबसे बड़ा राजस्व देनेवाला स्टेशन है। पूरे झारखंड में इस स्टेशन का राजस्व देने के मामले में 5 वां स्थान है। 10 माह में ही इस स्टेशन से रेलवे को करीब 15 करोड़ राजस्व मिला है फिर भी उस अनुसार यहां यात्री सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस संबंध में यात्री सुविधा संघ ने डीआरएम धनबाद एवं रेल जीएम को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराया है। इसमें बताया गया है कि इस स्टेशन से केवल टिकट मद से करीब 15 करोड़ का राजस्व प्राप्त होता है जो राजस्व के मामले में धनबाद रेल मंडल में बहुत ही बेहतर है। फिर भी रेलवे इस स्टेशन को उपेक्षित रख रहा है। गोमो व चन्द्रपुरा स्टेशन से अधिक राजस्व धनबाद रेल मंडल में गोमो जंक्शन एवं चन्द्रपुरा स्टेशन से अधिक राजस्व स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.