समस्तीपुर, जून 10 -- समस्तीपुर, निप्र। नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर मोहल्ले में सोमवार को लोहिया आश्रम के सामनें एक रेलवे क्वार्टर में विवाहिता की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतका की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोरदीवा रसलपुर निवासी सीताराम महतो के पुत्र अजीत कुमार की पत्नी रीना कुमारी (32) के रूप में हुई। बताया गया है कि मृतका का शव फंदे से संदेहास्पद स्थिति में लटका हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार रीना की शादी चार साल पहले अजीत कुमार से हुई थी और उसका एक पांच महीने का बेटा भी है। मृतका का मायका उजियारपुर थाना क्षेत्र के मेहसारी वार्ड 5 में है। सदर सदर अस्पताल पर पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को फंदे से टांग देने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई सुनील कुमार ने बताया कि अजीत कुमार ने उनकी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.