लातेहार, दिसम्बर 1 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह रेलवे कॉलोनी के बाबा चौक के पास करीब एक महीने से भूमिगत पाइप से सैकड़ो लीटर पीने का पानी बह कर बर्बाद हो रहा है लेकिन भूमिगत क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक नही किया जा रहा है। रेलवे कर्मियो ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पाइप से पानी बहने से रेलवे कॉलोनी में पर्याप्त पानी की सप्लाई नही हो पा रही है। रेलवे विभाग पीने के पानी के इंतजाम के लिए करोड़ो रुपये खर्च कर रही है, लेकिन सम्बन्धित रेल विभाग इस तरफ से अपनी आंख मूंद लिया है। जबकि सैकड़ो लीटर बर्वाद हो रहे पानी पर विभाग के अधिकारियों की नजर भी पड़ रही है। पानी बहने से सड़क किनारे कीचड़ भी हो जा रहा है। यह उदासीन रवैये को ही दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...