लातेहार, फरवरी 8 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह रेलवे कॉलोनी की मुख्य सड़क कई जगह टूट गई है। रेलकर्मियों को काफी दिक्कत हो रही है। कई रेल कर्मियो ने बताया कि घटिया सड़क का निर्माण होने के कारण कई जगह सड़क टूट गई है। जब भी सड़क बनती है तो गुणवत्ता का ख्याल उतना नही रखा जाता है। यही वजह है कि समय से पहले सड़क टूटने लगती है। रेलकर्मियों का कहना है कि लाखों रुपये से बनने वाली सड़क को ठीक ढंग से निर्माण कराया जाता और इसकी गुणवत्ता को सम्बन्धित विभाग के अधिकारी नियमित देखरेख करते तो सड़क काफी दिनों तक ठीक ठाक रहती, लेकिन ऐसा नही किया जाता है। नतीजतन कुछ ही महीनों में सड़क की स्थिति खराब होने लगती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...