मुरादाबाद, फरवरी 6 -- मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मनन सभागार में शुक्रवार को आयोजित पेंशनर्स सम्मान एवं सेवानिवृत्ति भुगतान समारोह में सेवानिवृत्त 39 कर्मचारियों को भुगतान प्रपत्र बांटा गया। मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव, एडीआरएम (ओपी) पारितोष गौतम, नवागत वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक ठाकुर ने भुगतान प्रपत्र दिया। मंडल रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों के रेल सेवा और योगदान की चर्चा की। अपर मंडल रेल प्रबंधक पारितोष गौतम ने कर्मचारियों के उत्तम स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ने फर्जी कॉल के खतरों से सचेत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...