प्रयागराज, दिसम्बर 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन पेंशनरों की ओर से बुधवार को एनसीआर के प्रयागराज मंडल कार्यालय में पेंशनर दिवस मनाया गया। नार्थ सेंट्रल जोन के जोनल अध्यक्ष हिन्छलाल सिंगरौर, मंडल अध्यक्ष राज कुमार त्रिपाठी, मंडल मंत्री मदन लाल, उपाध्यक्ष राजनारायण वर्मा, सहायक मंत्री वृजेश कुमार, शेषमणि, अलका सिंह, मदन मोहन, एके भारद्वाज आदि पदाधिकारियों ने पेंशनर के हित की बात की। एनसीआर की ओर से पहुंचे डिप्टी सीपीओ आशीष सचान और रेलवे हॉस्पिटल के एडिशनल सीएमएस डॉ. आशीष अग्रवाल से कई मुद्दों पर वार्ता हुई। पेंशनरों ने बताया कि हर जोन की तरह प्रयागराज में भी रेलवे हॉस्पिटल का मंडलीय एवं जोनल हॉस्पिटल अलग बनाया जाए। पेंशनरों के लिए अलग एकाउंट व डॉक्टर का इंतजाम किया जाए। डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.